
आशियाना बनाना पड़ेगा महंगा, भट्ठा व्यवसायियों ने ईंट का दाम बढ़ाने का लिया निर्णय।
दरभंगा: आशियाना बनाने जा रहे लोगों पर महंगाई की मार पड़ने के आसार हैं। प्रदेश सरकार के कुछ फैसलों और हाल ही में हुई बारिश और कोयले के बढ़ते दामों से आहत ईंट भट्ठा व्यवसायी ईंटों के दाम बढ़ाने जा रहे हैं।
रविवार को हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के बलिया गांव में जिला ईंट निर्माता संघ के एरिया सचिव कपिलदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि बिना मौसम हुए बरसात एवं कोयला के मूल्य में वृद्धि होने के कारण ईंट का मूल्य बढ़ाए जाएंगे।
हालांकि अभी संघ की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है की ईंट के मूल्य कितने बढ़ाए जाएंगे।
बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष शरद कुमार, नीलकमल सिंह, पिंकु यादव, दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे।

