Home Featured जिला परिषद् सदस्य एवं प्रखंड प्रमुख ने संयुक्त रूप से फीता काट कर स्कूल का किया शुभारंभ।
Featured - मुख्य - February 13, 2022

जिला परिषद् सदस्य एवं प्रखंड प्रमुख ने संयुक्त रूप से फीता काट कर स्कूल का किया शुभारंभ।

दरभंगा: रविवार को बहादुरपुर प्रखंड के बसतपुर गांव में प्रखंड प्रमुख रूबी राज, जिला परिषद् सदस्य सुमित्रा देवी, बसतपुर पंचायत के मुखिया कुमारी नीलम , माले नेता हरी पासवान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर सन वैली एकेडमी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सन वैली एकेडमी पब्लिक स्कूल बसतपुर गांव के लिए एक बेहतर स्कूली शिक्षा की प्लेटफार्म बनकर तैयार हुआ है। जिसमें ग्राम पंचायत के बच्चों के साथ क्षेत्र के लोगों के बच्चों के लिए एक बेहतर शिक्षा देने की मंदिर का निर्माण हुआ है।

Advertisement

वहीं जिला परिषद् सदस्य सुमित्रा देवी ने उद्घाटन समारोह में अभिभावक एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन बेहतर नहीं हो सकता, इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा आवश्यक है। क्योंकि प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों को सींचने का काम करती हैं। हम बच्चों को जैसा सिखलायेगें बच्चे वैसा ही सीखेगे। इसलिए बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा जरूरी हैं। क्योंकि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं।उद्घाटन के दौरान बसतपुर पंचायत के मुखिया कुमारी नीलम, पंचायत समिति सदस्य संतोषी देवी, सरपंच विमला देवी, राजेश सहनी, देवेंद्र पासवान, बटोही पासवान, हरी पासवान, हरे कृष्णा पासवान आदि उपस्थित थे।

Share