Home Featured सड़क निर्माण कम्पनी के गोदाम से भारी मात्रा में शराब बरामद।
Featured - मुख्य - February 14, 2022

सड़क निर्माण कम्पनी के गोदाम से भारी मात्रा में शराब बरामद।

दरभंगा: बिरौल-गंडौल हाईवे निर्माण से जुड़ी सड़क निर्माण कंपनी के गोदाम पर सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब की बोतलों से भरे सवा सौ र्काटून बरामद की। इसके बाद कंपनी के सोनपुर स्थित बेस कैंप के कार्यालय कक्ष में ताला लगाकर कर्मचारी फरार हो गये।

घटना के सबंध में बताया कि है कि सड़क निर्माण कंपनी के गोदाम में शराब रखे होने की सूचना पर बिरौल तथा बड़गांव ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी शुरू की।

Advertisement

इसमें सीमेंट गोदाम से यूएस नगर निर्मित शराब के सवा सौ कार्टन बरामद हुए। इंस्पेक्टर बीडी सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क निर्माण कंपनी के गोदाम से बरामद शराब का सीजर लिस्ट तैयार किया जा रहा है।

Share