
थम नहीं रही भैंस चोरी की वारदात, सिरहुल्ली गांव से पुनः तीन भैंस की चोरी।
दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली के विजय पांडेय के दरवाजे से रविवार की बीती रात चोरों ने उनकी तीन भैंस की चाेरी कर ली। उन्हाेंने बताया कि रविवार की रात वे तीनों भैंस को चारा देकर साेने चले गए।

सुबह 5 बजे उठे तो देखा कि तीनों भैंस गायब हैं। इस घटना से पूरे गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। मालूम हो कि दो महीना पूर्व भी रामपरीक्षण पांडेय की दो भैंस की चोरी कर ली गई थी।

