Home Featured कैंडल मार्च निकालकर पुलमावा के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि।
Featured - मुख्य - February 14, 2022

कैंडल मार्च निकालकर पुलमावा के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि।

दरभंगा: सोमवार को बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के बहेड़ा गांव में गोलू मंडल के नेतृत्व में युवाओं द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले मां भारती के जांबाजसपूतों की तीसरी बरसी पर कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस दौरान मैथिल विनय झा एवं नीतीश वत्स झा ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पुलवामा में कायर आतंकियों ने बिस्फोटक से भरे कार को सीआरपीएफ के बसों के काफिले से टकरा कर हमारे 42 वीर जवानों को मौत की नींद सुला दी थी। आज हम मातृभूमि की संप्रभुता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाल बहादुर वीर सपूतों को नमन करते हैं। जवानों की शहादत में बिहार के भी दो सपूत थे।शहीदों में बिहार के रतन कुमार ठाकुर और संजय कुमार सिन्हा समेत देश के 42 जवान थे। मातृभूमि की सेवा में वलिदान देन वाले पराक्रमी योद्धाओं का यह देश सदैव ऋणि रहेगा।

मौके पर सभी युवाओं ने राष्ट्रीय संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान राजा झा, कृष्णा झा, चंदन झा, दिलखुश झा आदि मौजूद थे।

Share