
Home Featured करमगंज चौक पर सर्वसमाज के लोगों द्वारा पुलवामा के शहीदों केलिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
करमगंज चौक पर सर्वसमाज के लोगों द्वारा पुलवामा के शहीदों केलिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
देखिए वीडियो भी।
दरभंगा: वर्ष 2019 में 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में दरभंगा में भी जगह जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सोमवार की शाम शहर के करमगंज में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
स्थानीय निवासी सह पत्रकार लालबाबू अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में शहीद जवानों के छाया चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर उनके बलिदान को याद किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में शीला नाथ प्रसाद, मोहम्मद आरजू, जसीम अंसारी एवं मोहम्मद इरशाद आदि भी शामिल थे।

