Home Featured राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित।
Featured - मुख्य - February 14, 2022

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित।

दरभंगा,: आगामी 12 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद आलम आलम की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन सह मध्यस्थता केंद्र में हुई।

सचिव श्री आलम ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-

Advertisement

अपने न्यायालय में सुलह योग्य मामलों के पक्षकार को समझाकर लोक अदालत के माध्यम से विवाद का निपटारा कराएं।

बैठक में अवर न्यायाधीश प्रथम दीपक कुमार, सीजेएम मनोज कुमार, अवर न्यायाधीश अष्टम फिरोज अकरम, एसडीजेएम करुनानिधि प्रसाद आर्या, मुंसिफ प्रथम गौतम कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी संदीप कुमार, ललन कुमार रजक, घृजेन्द्र पतंजलि, सुधीर कुमार पासवान, चंदन ठाकुर, मनीषा कुमारी, अमित कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share