Home Featured आय से अधिक संपत्ति के मामले में दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 15, 2022

आय से अधिक संपत्ति के मामले में दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार।

दरभंगा: दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अनिल कुमार के शहर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 21 अगस्त को जिले के फकुली ओपी अंतर्गत NH-57 पर पुलिस ने उनकी गाड़ी से 18 लाख रुपए कैश बरामद किए थे। उक्त रुपए उन्होंने सीट के नीचे झोला में रखकर छुपा रखा था।मौके से अधीक्षण अभियंता और चालक सरोज कुमार को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद दरभंगा स्थित उसके आवास पर छापेमारी की गई। वहां अलमीरा में बने सेफ से 49 लाख रुपए कैश और संपत्ति के कागजात मिले थे। उक्त रुपए के संबंध में पूछने पर अनिल कुमार ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया था।

Advertisement

इस मामले में फकुली ओपी प्रभारी उदय कुमार सिंह के बयान पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। गाड़ी और आवास से रुपए बरामद होने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया था। फिलहाल वे निलंबन अवधि में चल रहे थे। जिन्हें आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Share