Home Featured आखिरकार घटना के पांच दिन बाद निलंबित हुए नगर थानाध्यक्ष राकेश सिंह, शशिकांत सिंह बने नये थानाध्यक्ष।
Featured - मुख्य - February 15, 2022

आखिरकार घटना के पांच दिन बाद निलंबित हुए नगर थानाध्यक्ष राकेश सिंह, शशिकांत सिंह बने नये थानाध्यक्ष।

दरभंगा: शहर के जीएम रोड में 10 फरवरी की रात आवासीय भूखंड पर बुलडोजर चलाने और विरोध करने पर पेट्रोल छिड़ककर ज‍िंदा जलाने की कोशिश मामले में पुलिस कितनी सक्रिय है, इसका बड़ा प्रमाण सहज देखा जा सकता है। मुख्य आरोपी अभी तक फरार है और घटना के पांच दिन बाद मंगलवार को नगर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। इसके एक दिन पूर्व उन्हें केवल लाइन हाजिर किया गया था। पर मंगलवार को घटना में घायल पिंकी झा एवं संजय झा की मौत की खबर के बाद आमजनों का आक्रोश फूट पड़ा। इसके

Advertisement

बाद लाइन हाजिर किये गए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को प्रभारी एसएसपी ने निलंबित कर दिया।

इसके साथ ही पुलिस केंद्र लहेरियासराय में पदस्थापना केलिए प्रतीक्षारत शशिकांत सिंह को नये नगर थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है।

बताते चलें कि घटना में नगर थानाध्यक्ष की लापरवाही पाई गई थी। खुद एसएसपी ने इस बात की पुष्टि की थी। इसे देखते हुए प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रसाद ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार स‍िंह को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष ने कार्रवाई में विलंब की। साथ ही शिथिलता भी बरती। इसे देखते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया था। आगे की जांच चल रही है। रिपोर्ट का इंतजार है। दोषी साबित होने पर विभागीय कार्रवाई की भी जाएगी।

Share