Home Featured जीएम रोड आगजनी कांड में भाजपा विधायक ने नीतीश के लॉ एंड ऑर्डर पर उठाया सवाल।
Featured - मुख्य - February 15, 2022

जीएम रोड आगजनी कांड में भाजपा विधायक ने नीतीश के लॉ एंड ऑर्डर पर उठाया सवाल।

दरभंगा: जिले के चर्चित अग्निकांड मामले को लेकर लोगों में भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के विरोध में लोगों ने कुछ संगठनों ने 16 फरवरी तो वहीं कुछ संगठनों ने 17 फऱवरी को दरभंगा बंद करने का एलान कर दिया है। इसी बीच दरभंगा शहर के भाजपा विधायक संजय सरावगी ने नीतीश सरकार की पुलिस के रवैये सवाल उठा दिया है। विधायक ने फेसबुक के माध्यम से लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस एक्टिव रहती तो यह वारदात टल सकता था। लेकिन ऐसा नही हुआ एक बसा बसाया परिवार उजड़ गया।

बताते चलें कि 10 फरवरी को दरभंगा शहर के नगर थाना अंतर्गत जीएम रोड में एक निजी मकान में रह रहे परिवार के सदस्यों के उपर अपराधियों ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया था। साथ ही जेसीबी से

Advertisement

मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसमें चार लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।

गर्भवती महिला का नाम पिंकी था और उसके गर्भ में पलने वाले बच्चे की कुछ ही घंटों में मौत हो गई थी। लेकिन मंगलवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान पिंकी और उसके भाई संजय झा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दरभंगा के लोगों में आक्रोश भड़क गया और लोगों ने 17 फरवरी को दरभंगा बंद करने का एलान कर दिया.

दरभंगा से भाजपा के विधायक संजय सरावगी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखते हैं – ‘जीएम रोड के आगजनी घटना में पीएमसीएच में ईलाजरत संजय झा एवं उनकी बहन पिंकी झा की मृत्यु बेहद ही दुःखद एवं हृदय विदारक है। भूमि विवाद में हमलावरों द्वारा इस तरह की शर्मनाक घटना को अंजाम देना कहीं से भी बर्दाश्त योग्य नहीं है।

Advertisement

जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से लगातार मेरी बात हो रही है, घटना में संलिप्त दोषी किसी भी हालत में बख्से नहीं जायेंगे।’

भाजपा विधायक आगे लिखते हैं कि ‘घटना में स्थानीय पुलिस प्रशासन की भूमिका भी संदेहास्पद है। घटना से पूर्व ही पीड़ित पक्ष लगातार स्थानीय पुलिस प्रशासन के समक्ष गुहार लगाते रहें। आखिर प्रशासन इतनी असंवेदनशील कैसी हो सकती है? अगर पुलिस सक्रिय रहती है, ससमय पीड़ित पक्ष के गुहार पर संज्ञान लेती तो हमलावर इस तरह के अपराध में कभी सफल नहीं हो पाते और

Advertisement

पीड़ित पक्ष के तीन सदस्य आज जीवित होते। एक मांगलिक कार्यक्रम के सिलसिले में मैं दिल्ली में हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है दुःख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों को सम्बल दे एवं दिवंगत आत्माओ को शांति प्रदान करे।’

Share