Home Featured अगले 25 वर्षों के बुनियाद का नींव रखने वाला ब्लू प्रिट है आम बजट: सांसद।
Featured - मुख्य - February 15, 2022

अगले 25 वर्षों के बुनियाद का नींव रखने वाला ब्लू प्रिट है आम बजट: सांसद।

दरभंगा: दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट जन आकांक्षाओं एवं जनकल्याण को समर्पित बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट केवल एक वर्ष के विकास का एजेंडा नहीं बल्कि अगले 25 वर्षों के बुनियाद का नींव रखने वाला ब्लू प्रिट है।

उपरोक्त बातें उन्होंने मंगलवार को स्थानीय अतिथि गृह में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बजट समाज के सभी तबके खासकर किसानों,गरीबों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए प्रगतिशील बजट है। कोरोना महामारी के बावजूद जीएसटी में आया उछाल और इस बार बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ रुपया करना इस बात को प्रमाणित करता है की वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में भी अच्छे नीतिगत आर्थिक फैसले के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। देश का आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस दिशा में देश को ले जाना चाहते हैं उसके लिए यह बजट बूस्टर बजट साबित होगा। कोरोना कालखंड में यह बजट आत्मनिर्भर भारत की प्रगतिशील बजट है। इसमें ग्रामीण इलाकों को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इसमें किसानों के उन्नयन एवं बेहतरी में काफी उपयोगी है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने सहित कई चीजों का ख्याल रखा गया, जिसमें मुख्य रूप से एग्री यूनिवर्सिटी को बढ़ावा देना, तिलहन का घरेलू उत्पादन बढ़ाना, एमएसपी के लिए 2.7 लाख करोड का प्रावधान, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना, कृषि क्षेत्र स्टार्टअप को नाबार्ड से फंडिग, ड्रोन के जरिए कृषि क्षेत्र के बढ़ावे पर जोर, गंगा किनारे ऑर्गेनिक खेती पर जोर, किसानों को डिजिटल सर्विस की सुविधा, छोटे किसानों के लिए रेल इंफ्रा का विकास शामिल हैं।

Advertisement

सांसद ने कहा कि इस बजट में देश के टू और थ्री टियर वाले शहरों के विकास पर फोकस किया गया है। निश्चित रूप से बिहार के कई शहरों को इससे फायदा मिलेगा क्योंकि राज्य की अधिकांश सारे इन्हीं दोनों श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में 25000 किलोमीटर एनएच सड़कों का विस्तार होना है, जिसके तहत बिहार में कम से कम 1000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा। जिसमें मुख्य रूप से बिहार का प्रथम एक्सप्रेसवे अमास – दरभंगा, भारतमाला परियोजना के तहत उच्चैथ भगवती से तारा स्थान, दरभंगा-रोसरा पथ, नवादा- बरौनी- झंझारपुर- लदनिया पथ, गोरखपुर -सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, बक्सर -भागलपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, इंडस्ट्री कोरिडोर, मांझी- बरौली- बेतिया- बगहा- कुशीनगर एनएच सड़क आदि परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस भयंकर आपदा के बीच यह बजट विकास की नया विश्वास लेकर आया है। यह बजट अवसंरचना,निवेश और रोजगार की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा की इस बजट की सबसे खास बात यह है की बिना किसी लोक लुभावन घोषणाओं और तात्कालिक की बजाय दीर्घकालीन ²ष्टिकोण पर बल दिया गया है। उन्होंने ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार 2014 से गरीबी और हाशिए पर रह रहे लोगों को सशक्त बनाने में जुटी है। वर्तमान में हम कोरोना लहर से जूझ रहे हैं। फिर भी हमारी सरकार के स्पष्ट नीति के कारण हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से उभर रही है।

Share