Home Featured महानगर राजद एवं फ्रेंड्स ऑफ आंनद ने निकाला विरोध मार्च।
Featured - मुख्य - February 16, 2022

महानगर राजद एवं फ्रेंड्स ऑफ आंनद ने निकाला विरोध मार्च।

दरभंगा : शहर के जीएम रोड में एक घर में की गई तोड़फोड़ के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल शिवहर के विधायक चेतन आनंद व राजद महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर में विरोध मार्च निकाला गया।

मौके पर दरभंगा महानगर अध्यक्ष राकेश नायक एवं फ्रेंड्स आ़फ आनंद के नेतृत्व कर्ता संतोष सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक की जो भूमिका है कहीं न कहीं संदेहास्पद है।

Advertisement

दरभंगा एसएसपी एवं वरीय पुलिस अधिकारी के व्यक्तिगत मोबाइल का काल रिकार्ड एवं अपराधियों का मोबाइल रिकार्ड खंगाला जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अगर मुख्य आरोपित को प्रशासन गिरफ्तार नहीं करता है तो महानगर युवा राजद की टीम उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share