Home Featured पार्ट थ्री में फेल और पीजी थर्ड सेमेस्टर में प्रोमोटेड छात्रों को पास करने की मांग को लेकर एमएसयू ने किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - February 15, 2022

पार्ट थ्री में फेल और पीजी थर्ड सेमेस्टर में प्रोमोटेड छात्रों को पास करने की मांग को लेकर एमएसयू ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने मंगलवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन किया। वे स्नातक पार्ट थ्री में फेल और पीजी थर्ड सेमेस्टर में प्रोमोटेड छात्रों को पास करने की मांग कर रहे थे।

छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेता अमन सक्सेना ने कहा कि विवि की परम्परा चली आ रही है कि जब भी रिजल्ट जारी होगा, छात्रों को फेल किया जाएगा। प्रोमोटेड किया जाएगा और कम नंबर दिया जाएगा ताकि स्क्रूटिनी के नाम पर हजारों छात्रों से लाखों रुपये की वसूली की जा सके। एक बार फिर से पीजी का रिजल्ट जारी किया गया तो काफी संख्या में छात्रों को प्रोमोटेड कर दिया। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चाल रहा है। इस सिलसिले को खत्म करने के लिए एमएसयू आंदोलित रहा है।

उन्होंने कहा कि पीजी के रिजल्ट में सात नंबर नंबर का ग्रेस देकर पास करने का निर्णय किया गया जिसमें लगभग 99 प्रतिशत छात्र पास हो गए। हमारी मांग है कि सौ प्रतिशत छात्रों को पास किया जाए। एमएसयू के विवि प्रभारी जय प्रकाश झा, पूर्व दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा व प्रवक्ता नीरज भारद्वाज ने कहा कि हम तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि सभी पीजी के प्रोमोटेड छात्रों का रिजल्ट पास किया जाए। स्नातक पार्ट थ्री के सभी फेल छात्रों की कॉपी की छायाप्रति उपलब्ध करवायी

Advertisement

जाए और कॉपी का पुनर्मूल्यांकन किया जाए। साथ ही पीजी डिपार्टमेंट के जितने भी छात्रों से अवैध शुल्क ले लिया गया है सभी का पैसा वापस किया जाए।

इसके बाद आंदोलन प्रदर्शन में तब्दील हो गया। आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के आगे आकर आंदोलन शुरू कर दिया। बाद में परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन मिश्रा व प्रॉक्टर डॉ. अजय नाथ झा आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने कहा आज पीजी के छात्रों का संशोधित रिजल्ट अपडेट कर दिया जाएगा जिसमें 99 प्रतिशत छात्र पास कर जाएंगे। पार्ट थ्री के छात्रों को छायाप्रति दो

Advertisement

दिनों के बाद दे दी जाएगी। पीजी डिपार्टमेंट के जितने भी छात्रों से पैसा लिया गया है, विवि सभी का पैसा वापस करेगा। हालांकि इसका समय नहीं बताया गया। एमएसयू के सदस्यों ने कहा कि हमारी लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी, हम लोग ऐसे ही आंदोलित रहेंगे।

इस मौके पर एमएसयू के उदय नारायण झा, अमित शांडिल्य, विकास मैथिल, आदित्य मंडल, राहुल कुमार, प्रियांशु कुमार, अर्जुन कुमार झा, अर्जुन कुमार दास, सौरभ मिश्रा समेत काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Share