
3585 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार, एक ट्रक तथा दो पिकअप के साथ पांच बाइक भी जब्त।
दरभंगा: जिले के मोरो थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की अहले सुबह भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड एक 12 चक्का ट्रक, दो पिकअप एवं पांच बाईक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह बरामदगी तीन जिलों के सीमाक्षेत्र से सटे कनौजरघाट से हुई है। बरामद ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 63 आरटी 1159 है, उस पर लदे विदेशी शराब की 3585 लीटर की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस छापेमारी की भनक पाकर बाकी लोग भागने में सफल रहे।
शराबबंदी के बाद इस थानाक्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी शराब बरामदगी है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा निर्मित टू गोल्ड

नामक बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा 3585 लीटर है । पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर मुजफ्फरपुर जिला के पीयर थाना क्षेत्र के सकरी मोईन निवासी लक्ष्मी सहनी का पुत्र श्रवण कुमार व उमाशंकर सहनी का पुत्र अवधेश कुमार तथा समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सकरी भराव निवासी बिलट राम का पुत्र राजीव कुमार राम है।

