Home Featured जीएम रोड कांड पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उठाया सवाल, कहा- रक्षक ही भक्षक हो जाए तो जनता न्याय केलिए कहाँ जाए!
Featured - मुख्य - February 16, 2022

जीएम रोड कांड पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उठाया सवाल, कहा- रक्षक ही भक्षक हो जाए तो जनता न्याय केलिए कहाँ जाए!

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी की दरभंगा जिला इकाई ने जीएम रोड कांड की घटना के सातवें दिन कड़ी शब्दों में निंदा की है। जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने इस घटना को कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस व्यस्तम मार्ग में इस तरह की घटना और मात्र कुछ कदम आगे थाना रहने के बाबजूद अभियुक्त वहाँ से भाग जाना, एक गंभीर साजिश का सूचक है। उन्होंने प्रशासनिक विफलता पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि जब रक्षक ही भक्षक हो जाये फिर जनता न्याय के लिए कहाँ जाए, यह प्रश्न खड़ा है।

जिलाध्यक्ष ने सरकार और जिलाप्रशासन से मांग की तुरंत मुख्य आरोपी शिव कुमार झा को गिरफ्तार कर इस साजिश में शामिल सभी लोगो पर कड़ी कारवाई की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार

Advertisement

के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उस पीड़ित परिवार के साथ है।

बताते चलें कि नगर थानाक्षेत्र के जीएम रोड में गत 10 फरवरी को भू माफिया के द्वारा बुलडोजर से घर तोड़ने व विरोध करने भाई और बहन को पेट्रोल छीटकर जलाने की घटना हुए थी। मंगलवार को दोनों भाई बहन संजय झा एवं पिंकी झा की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी।

Share