Home Featured विधायक और जिलाध्यक्ष के बाद अब सांसद को भी बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं, सीबीआई जांच की उठायी मांग।
Featured - मुख्य - February 16, 2022

विधायक और जिलाध्यक्ष के बाद अब सांसद को भी बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं, सीबीआई जांच की उठायी मांग।

दरभंगा: गत 10 फरवरी को शहर के नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड में भूमाफियाओं द्वारा जघन्य कुकृत्य किया गया था। इसमें बुरी तरह झुलसी एक गर्भवती महिला पिंकी झा एवं उनके भाई संजय झा की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी। इस खबर के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया था।

इस घटना के बाद स्थानीय भाजपा विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी पुलिस प्रशासन पर गम्भीर सवाल उठाया था। इसी कड़ी में अब सांसद गोपालजी ठाकुर को भी बिहार पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं रहा और उन्होंने पूरे घटना की सीबीआई जांच की मांग उठा दी है।

घटना के सातवें दिन बुधवार को दरभंगा सांसद डॉ0 गोपाल जी ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की संपूर्ण जानकारी ली। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि यह अमानवीय और अत्यंत पीड़ादायक घटना है। उन्होंने कहा कि इस घटना में संलिप्त

Advertisement

किसी भी लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।। सांसद ने सख्त लहजा में कहा की दरभंगा में अपराधियों के लिए कोई जगह नही है।

सांसद डॉ ठाकुर ने घटनास्थल से ही बिहार के डीजीपी से दूरभाष पर बात कर घटना की जानकारी देते हुए मामले में सख्त से सख्त कारवाई करने को कहा। उन्होंने मामले में एसटीएफ टीम बनाकर अविलंब सभी दोषियों को गिरफ्तार करने एवं मामले में जिन जिन पुलिसकर्मियों द्वारा उदासीनता बरता गया है, उन्हें अविलंब निलंबित कर उस पर कारवाई करने को कहा। उन्होंने ने मामले की जांच त्वरित गति से करने और अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सख्त सजा दिए जाने की भी बात कही ।

सांसद डॉ ठाकुर ने डीजीपी से मामले में सीबीआई जांच कराने का भी मांग किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने, भरण पोषण के लिए सरकारी नौकरी एवं भविष्य में ऐसी घटना की

Advertisement

पुनरावृत्ति ना हो इसको देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की।

डीजीपी बिहार द्वारा सांसद को जानकारी दिया गया कि मामले में अभी तक 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य अपराधी केलिए धरपकड़ जारी है। डीजीपी स्वयं घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि परिवारिक सदस्यों द्वारा उन्हें जानकारी दिया कि पीड़ित परिवार विगत पांच दशक से इस भूमि पर शांतिपूर्ण ढंग से रह रहे थे और वह दरभंगा राज परिवार के रिश्तेदार है। घटना की रात भूमाफिया द्वारा जबरदस्ती मनमाने तरीके से बुलडोजर से घर तोड़ने का प्रयास किया गया और कुछ हिस्सा तोड़ भी दिया। इस घटना को लेकर परिवारिक सदस्य नगर थाना जाकर पुलिस अधिकारी से न्याय की गुहार लगाये और घटना की जानकारी दरभंगा एसएसपी को दूरभाष पर दिया था। परंतु पुलिस द्वारा मामले में संज्ञान नहीं लेने के कारण अगले दिन पुनः भूमाफिया द्वारा घर पहुंकर जमकर तांडव मचाया गया। माफियाओं द्वारा परिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट करने के पश्चात पेट्रोल छिड़कर कर सभी को आग के

Advertisement

हवाले कर दिया। जिसमें पेट में पल रहे आठ माह के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में टाल मटोल कर रही है और वह अपराधियों से मिली हुई है।

इसके पश्चात सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा परिसदन में प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार के साथ बैठक कर अगले 48 घंटों में सभी संलिप्त अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना भविष्य में दोहराया ना जाए इसको लेकर जिला प्रशासन सजग रहें।

Share