Home Featured दरभंगा बंद का दिखा मिलाजुला असर।
Featured - मुख्य - February 16, 2022

दरभंगा बंद का दिखा मिलाजुला असर।

दरभंगा: शहर के जीएम रोड में गत 10 फरवरी को घर तोड़ने और आग लगाने की घटना के खिलाफ बुधवार को वाम दलों ने दरभंगा बंद का आह्वान किया था। इसे जाप (लो) ने भी समर्थन दिया था। दरभंगा बंद का मिलाजुला असर देखा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर आवागमन को बाधित किया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान वे एसएसपी व नगर थाना प्रभारी पर 302 का मुकदमा दर्ज करने, पीड़ित परिवार के प्रति सदस्य को 25 लाख रुपये

Advertisement

मुआवजा देने, घटना के मुख्य आरोपित शिव कुमार झा को जल्द गिरफ्तार करने, पुरखोपट्टी दोहरे हत्याकांड में आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी आदि की मांग कर रहे थे। भाकपा (माले) के नेताओं ने शहर के आयकर चौक और लहेरियासराय टावर चौक पर घंटों प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके अलावा एनएच 27 को भी कुछ देर के लिए जाम कर प्रदर्शन किया। माले नेताओं ने कहा कि भूमाफिया के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है।

उधर, जाप (लो) के नेताओं ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

Share