Home Featured सुशासन राज में सरेआम हुआ महिला का अपमान, वीडियो वायरल होने पर चार दिन बाद जागी पुलिस।
Featured - मुख्य - February 17, 2022

सुशासन राज में सरेआम हुआ महिला का अपमान, वीडियो वायरल होने पर चार दिन बाद जागी पुलिस।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड से मानवता को शर्मसार करन वाली एक खबर आई है, जहां एक महिला को तालिबानी अंदाज में सजा दिए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। 25 से 30 साल उम्र की एक महिला को बाल काट कर सरेआम जुलूस के शक्ल में घुमाया जा रहा है। महिला का आधा चेहरा काले रंग से जबकि शेष आधा चेहरा सफेद रंग से रंगा गया है। एक युवक उसका हाथ पकड़ कर गांव की गलियों में घुमा रहा है और उसके पीछे चल रही भीड़ महिला पर तरह-तरह की फब्तियां कसते हुए सीटी बजा रही है।

एक महिला को अमानवीय रूप से अपमानित करने का यह वीडियो दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के पागाही झझरा पंचायत के छपकाही गांव

Advertisement

का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 13 फरवरी की है। प्रताड़ित की जा रही महिला पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया गया है।

बताते चलें कि महिला फिलहाल लापता है। जानकारी मिली है कि उसे पूरे गांव में सरेआम बेइज्जत करने के बाद गांव की सीमा के बाहर छोड़ दिया गया था।

वीडियो वायरल होने पर गुरुवार को घटना के चार दिन बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है। अब पुलिस की कारवाई शुरू की गयी है।

इस संबंध में दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद डीएसपी खुद घटनास्थल पर पहुँचे और पूरे मामले की तहकीकात की है। फिलहाल महिला के पति रणवीर सदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि 21वीं सदी में इस तरह की घटना दुखद है। महिला के पति ने ही उसपर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर इस कृत्य को करवाया है। साथ ही क्षेत्र के स्थानीय चौकीदार ने थाना को सूचना नहीं दी। चौकीदार की लापरवाही पर उनके विरुद्ध भी कारवाई की जा रही है।

Share