Home Featured जीएम रोड हत्याकांड पर जारी है विरोध प्रदर्शन, एमएसयू ने शुरू किया आमरण अनशन।
Featured - मुख्य - February 17, 2022

जीएम रोड हत्याकांड पर जारी है विरोध प्रदर्शन, एमएसयू ने शुरू किया आमरण अनशन।

दरभंगा: शहर के जीएम रोड में हुए नृशंस हत्याकांड का विरोध लगातार जारी है। घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसको लेकर लोगों का आक्रोश नहीं थम रहा है। वहीं घटना के आठवें दिन गुरुवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

दरअसल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अर्जुन कुमार के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा और उदयनारायण झा आमरण अनशन पर हैं। जबतक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, इनका अनशन जारी रहेगा।

अनशन स्थल पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस अगर गंभीर रहती है तो तीन लोगों की जान नहीं जाती। पुलिस और भू-माफियाओं के गठजोड़ से यह वारदात घटी है।

Advertisement

अब भी मुख्य आरोपित फरार है। पीड़ित परिवार सुरक्षा के लिए भटकती रही, लेकिन पुलिस पीड़ित परिवार के दर्द को सुनने से इन्कार कर दिया। नौ फरवरी के बाद हमलावरों ने 10 फरवरी की रात पीड़ित परिवार के घर पर बुल्डोजर चला दिया। विरोध करने पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया। इसमें गर्भस्थ शिशु सहित तीन लोगों की जान चली गई और दो इलाजरत हैं। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपित अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

वक्ताओं ने मुख्य आरोपित सहित संलिप्त पदाधिकारी की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को फांसी सजा देने की मांग की है। सरकार से पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने को कहा है। अन्यथा आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है।

मौके पर अनूप मैथिल, अविनाश कुमार, उज्ज्वल मिश्रा, जमींदार संत, गोपाल चौधरी, विद्याभूषण राय, चंदू मिश्रा, अविनाश कुमार, भास्कर झा आदि उपस्थित थे।

Share