Home Featured कांग्रेस सेवादल ने किया पीएम और सीएम का पुतला दहन।
Featured - मुख्य - February 17, 2022

कांग्रेस सेवादल ने किया पीएम और सीएम का पुतला दहन।

दरभंगा: जिला कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से शहर में भू-माफियाओं के द्वारा जीएम रोड में ट्रिपल हत्याकांड कर बवाल मचाने वाले के खिलाफ गुरुवार की शाम पांच बजे दरभंगा टावर पर महात्मा गांधी के प्रतिमा के निकट पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, नीतीश कुमार मुर्दाबाद, दरभंगा प्रशासन मुर्दाबाद, पीड़ित परिवार को इंसाफ दो, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करो। जैसे कई नारे लगे।

पुतला दहन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के दरभंगा प्रमंडल अध्यक्ष डॉ जमाल हसन ने कहा डबल इंजन भाजपा-जदयू की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूरे प्रदेश और दरभंगा में अपराधियों का राज है। पिछले 20 सालों से नगर विधायक और सांसद भाजपा के हैं और यह कोई पहली घटना नहीं है। बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटे मछलियों का शिकार हुआ है, नगर थाना प्रभारी को सिर्फ निलंबन करने से काम नहीं चलेगा। उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।

Advertisement

क्योंकि अगर वह चाहते तो यह घटना नहीं घटती। साथ ही इस मामले की सीबीआई जांच हो। सभा को जिला मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार ने कहा के मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर क्यों और जब उसके साथ 40 लोग थे तो 8 की गिरफ्तारी अब तक क्यों हुई बाकी अपराधी किधर है? नगर विधायक और सांसद ने पीड़ित परिवार को क्या सहयोग राशि दिया? सभा को कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव फैसल इमाम, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सचिव राजा सोनी, जिला उपाध्यक्ष संजीत पासवान, नगर अध्यक्ष रियाज कुरेशी, मो असगर, मो नूर, शिवानी कुमारी, तबस्सुम परवीन, फिरोजा खातून, सहानी खातून, फैयाज अहमद सहित दर्जनों ने हिस्सा लिया।

Share