Home Featured बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज।
Featured - मुख्य - February 17, 2022

बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: चोरी से बिजली का उपयोग करनेवालों पर विभाग लगातार सख्त है। इसी के तहत गुप्त सूचना पर कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर मंगलवार को रूपौली, काली व डीहलाही गांव में छापेमारी की गई।

जिसमें रुपौली निवासी बालेश्वर राम के पुत्र रमेश राम व गंगा राम के पुत्र दिलीप राम,डीहलाही निवासी मोहन यादव के पुत्र अमरजीत यादव तथा काली निवासी शिवधारी सिंह के पुत्र राम उदार सिंह चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए।

Advertisement

विशनपुर थाना में इन 4 लोगों के विरुद्ध विद्युत ऊर्जा चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। छापेमारी दल में बहादुरपुर के सहायक विद्युत अभियंता ऋतुराज मणिक व मानव बल राजू कुमार मौजूद थे।

Share