Home Featured अवैध रूप से दवा भंडारण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज।
Featured - मुख्य - February 17, 2022

अवैध रूप से दवा भंडारण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर हॉस्पिटल रोड स्थित एक दवा के गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में दवा बरामद की गई। दवा को जब्त कर अवैध रूप से भंडारण करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विभाग को सूचना मिली कि वहां अवैध रूप से दवा का व्यापार किया जा रहा है। लाइसेंस लिए बिना ही गोदाम में दवा का भंडारण किया जा रहा है। इसी सूचना आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार व संजीव साह के नेतृत्व में छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया।

Advertisement

मजिस्ट्रेट मनोज कुमार मिश्रा व पुलिस बल के साथ टीम ने गोदाम पर धावा बोला। छापेमारी में 57 कार्टन दवा बरामद की गई। इनमें कई एक्सपायर्ड दवा भी शामिल हैं। दवा की सूची बनाकर उन्हें जब्त कर लिया गया।

टीम ने बताया कि सत्यदेव झा नामक व्यक्ति अवैध रूप से वहां दवा का भंडारण कर रहा था। कई तरह की दवा का व्यापार कर नियमों के उल्लंघन के अलावा टैक्स की चोरी की जा रही थी। पूछे जाने पर ड्रग इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने इसकी पुष्टि की।

Share