
विपिन हत्याकांड में पुलिस की शिथिलता के विरोध में अखिल भारतीय बढ़ई महासभा ने दिया धरना।
दरभंगा: जिले में कोई भी हत्या अथवा जघन्य कांड होने के बाद जन दवाब में पुलिस हड़बड़ी दिखाने का दिखावा तो करती है, पर जन दवाब और आंदोलन खत्म होते ही मामला ठंढे बस्ते में चला जाता है। ऐसी ही एक घटना कुछ समय पूर्व जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र में घटी थी, जहां एक युवक की हत्या कर लाश को ईंट भट्ठे के समीप फेंक दिया गया था। परंतु आजतक एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के अलावा और कोई कारवाई नहीं हुई। इसी के विरोध थाना कांड संख्या 284/21 को लेकर अखिल भारतीय बढ़ई महासभा ने गुरुवार को लहेरियासराय में धरना दिया।

पोलो मैदान अवस्थित धरनास्थल पर आयोजित धरना की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ0 सूर्यनारायण शर्मा ने की। श्री शर्मा ने कहा कि गत 28 दिसंबर को बहेड़ी के मखनाहा निवासी रामाशंकर शर्मा के पुत्र विपिन कुमार शर्मा की निर्मम हत्या कर दी गई।मामले में बहेड़ी थाने में कांड दर्ज किया गया। चार अभियुक्त हैं लेकिन एक को ही गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्त स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं। धरना-प्रदर्शन के बाद डीएम व एसएसपी को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें घटना की उच्चस्तरीय जांच करने, विपिन के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार उसे फांसी की सजा देने, उसके परिवार को 25 लाख रुपए देने, परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गयी।

धरना का संचालन सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने किया। मौके पर रविंद्र कुमार शर्मा, उपेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, रामस्वरूप ठाकुर, रामकुमार शर्मा, भिखारी शर्मा, अशोक ठाकुर, डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा, रंजीत कुमार शर्मा, प्रमोद ठाकुर, विनोद कुमार ठाकुर, रामा शंकर शर्मा, पिंकी देवी, लीला देवी आदि उपस्थित थे।

