Home Featured रंग लाया जनदवाब, जीएम रोड कांड का मुख्य अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 18, 2022

रंग लाया जनदवाब, जीएम रोड कांड का मुख्य अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा सहित पूरे प्रदेश को हिला कर रख देने वाले जीएम रोड कांड का मुख्य नामजद अभियुक्त शिव कुमार झा को घटना के नौवें दिन आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लगातार किरकिरी होने और चौतरफा दवाब झेलने के बाद हासिल हुई इस उपलब्धि से कहीं न कहीं पुलिस ने थोड़ी चैन की सांस अवश्य ली होगी।

इसकी पुष्टि खुद दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने की शुक्रवार की शाम मीडिया को जानकारी देते हुए की है। उन्होंने बताया कि मधुबनी जिले के साहरघाट के निकट से शिव कुमार झा

Advertisement

को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उक्त घटना में शामिल एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त तिरुपति को मदारपुर दरभंगा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कारवाई की जा रही है।

बताते चलें कि गत 10 फरवरी की देर शाम शहर के नगर थानाक्षेत्र के जीएम रोड में जमीन पर कब्जा केलिए भूमाफियाओं ने घर को बुलडोजर से तोड़कर एक परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाने की कोशिश की थी। इलाज के दौरान गर्भस्थ शिशु एवं महिला पिंकी झा एवं उनके भाई संजय झा की मौत हो गयी थी। इसके बाद लगातार लोगों का आक्रोश पुलिस प्रशासन पर भड़का हुआ था।

हालांकि इस गिरफ्तारी के बाद भी कई सफेदपोश के अभी भी बेनकाब होने एवं अन्य अज्ञातों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

Share