
पुष्प मसाला ने किया हलुवाई मीट का आयोजन।
दरभंगा: मसालों की अग्रणी कम्पनियों में से एक पुष्प मसाला द्वारा शहर के दिल्ली मोड़ के निकट एकदिवसीय हलुवाई मीट का आयोजन किया गया।
इस मीट के आयोजन के दौरान जिले के प्रमुख हलुवाईयों के बीच कम्पनी के उत्पादों के विषय में जानकारी दी गयी तथा उत्पाद की उपयोगिताओं को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया। कम्पनी के वरीय पदाधिकारियों द्वारा उत्पाद के बारीकियों को भी समझाया गया और उपस्थित हलुवाईयों से विमर्श भी किया गया। ज्यादातर लोगों ने उत्पाद के रेंज को अधिक से अधिक खुदरा बाजार में उपलब्ध करवाने की बात कही गयी ताकि आसानी से लोगों को उपलब्ध हो सके।

मौके पर मौजूद कम्पनी के प्रतिनिधि प्रभाकर झा ने बताया कि पुष्प मसाला बिहार के कई जिलों में अपने बेहतरीन क्वालिटी के बल पर अपनी पहचान बना चुका है। दरभंगा एवं आसपास के जिलों में भी पिछले दो वर्षों से पुष्प मसाला ने अपनी पकड़ बना ली है। उत्पाद को और बेहतर रूप में उपलब्ध करवाने केलिए जिले के प्रमुख हलुवाईयों से फीडबैक भी लिया गया।
उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में स्टॉकिस्ट एवं डिस्ट्रीब्यूटर बनने के बाद अब अगले स्टेज में उत्पाद को खुदरा बाजार में ज्यादा से ज्यादा जगहों पर उपलब्ध करवाने की रणनीति बनायी गयी है। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी इसके प्रचार प्रसार को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।
मौके पर कम्पनी के जोनल मैनेजर सुशील सैनी एरिया मैनेजर विजय कुमार सीनियर सेल्स ऑफिसर प्रभाकर झा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव दीपक झा सुपर स्टॉकिस्ट अमित कुमार डिस्ट्रीब्यूटर मुन्ना जी आदि मौजूद थे।

