Home Featured दान पेटी से पैसे चुराने के आरोप में मारपीट, पांच लोगों पर एफआईआर।
Featured - मुख्य - February 18, 2022

दान पेटी से पैसे चुराने के आरोप में मारपीट, पांच लोगों पर एफआईआर।

दरभंगा: राढ़ी दक्षिणी पंचायत के बिहारी गांव में श्याम मिश्र के बेटे अंबुज कुमार मिश्र पर लक्ष्मी पूजा की दान पेटिका से पैसा चुराने का आरोप लगाते हुए गांव के ही लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी।

इस संबंध में अंबुज ने अपने ही गांव के स्व. रूप नारायण झा के पुत्र रथिन्द्र झा, स्व. भरथी झा के पुत्र मनोज कुमार झा, नंद किशोर झा के पुत्र अनिल झा एवं सोहन झा और अनिल झा के पुत्र राहुल कुमार को आरोपी बनाया गया है।

Advertisement

पीड़ित का कहना है कि चोरी के आरोप की बाबत गांव के पुस्तकालय परिसर में पंचायत बुलाई गई थी। इसी में मारपीट की गई। थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Share