
पंचायत वार्ड सदस्य संघ द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
दरभंगा: पंचायत वार्ड सदस्य संघ सदर दरभंगा के नेतृत्व में शुक्रवार को एक दिवसीय सम्मान सम्मेलन आयोजन समता हाई स्कूल गौसाघाट में विजय पासवान एवं सागर झा के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्धघाटन किया। जिसमें 23 पंचायतों से सैकड़ों के संख्या में वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। अपनी पांच सूत्री मांगों को सम्मेलन के माध्यम से पारित कर सदर बीडीओ को अनुपालनार्थ के लिए मांग पत्र सौंपने का प्रस्ताव पारित किया।
राजीव कुमार मणि कहा कि वार्ड सदस्यों के अधिकारों एवं कार्य शक्ति में कटौती कर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वार्ड सदस्यों का अधिकार सरकार छीन कर किसी काम का नहीं रहने देना चाहती है। जैसा की पंचायत चुनाव 2021 में छह पदों के चुनाव में सबसे कठिन एवं हॉट सीट वार्ड सदस्य का ही रहा। हम सरकार को कहना चाहते हैं संगठन एवं संघर्ष के बल पर सभी वार्ड सदस्य अपने हक जरूर प्राप्त करेंगे। वार्ड सदस्य सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों का लंबित मानदेय लंबे अर्से से बाकी है। मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में भी वार्ड सदस्यों की भूमिका को समाप्त कर दिया गया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

सांसद एवं विधायक की तर्ज पर वार्ड सदस्य सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियों को मासिक वेतन एवं पेंशन देने की मांग किया। वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का सचिव सरकारी सेवक को ही दिया जाए। जिससे कार्य निष्पादन का दायित्व दोनों के ऊपर समान रूप से रहें। वहीं सभा को मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य विजय पासवान,सागर झा,सुवैदा खातुन,मिन्टु देवी, रेखा देवी, संजय कुमार यादव, आले हसन, रंजीत दास, अवधेश यादव, अमर माझी, मनोज कुमार चौपाल, रविन्द्र कुमार मिश्र, राम बाबू मुखिया, मुकेश यादव, नौशाद आलम, कमलेश कुमार झा, पप्पू यादव, गुड्डू चौधरी, शकीला खातुन, कलिया देवी विनोद यादव, रामनारायण राम, चंदन पासवान आदि ने अपनी बातों को रखा।

