Home Featured केएसडीएसयू के कुलसचिव ने विभिन्न विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - February 18, 2022

केएसडीएसयू के कुलसचिव ने विभिन्न विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण।

दरभंगा: केएसडीएसयू के कुलसचिव प्रो शिवा रंजन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को विभिन्न विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर सभी कर्मियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने विश्व विद्यालय के स्थापना, प्राधिकार, परीक्षा, लेखा सहित सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी के संबंध में अलग-अलग जानकारी ली।

वहीं अनुमति के बिना जाने वाले कर्मियों को चिन्हित किया है। साथ ही सख्त लहजे में कहा कि कार्यसंस्कृति में कमी कभी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मी कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने अपने दायित्वों का ससमय निर्वहन करें।

Advertisement

उन्होंने कर्मियों को नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए अपने कर्तव्यों के निष्पादन में जुट जाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों के सहयोग से ही विश्वविद्यालय के कार्यों का समापन हो सकेगा। इसलिए सभी मिलजुल कर अपने दिए गए कार्यों को अद्यतन करने में जुट जाएं। इसी में अपनी एवं विश्वविद्यालय की भलाई है।

Share