
जीएम रोड हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं राजद की प्रदेश प्रवक्ता रितु जायसवाल।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शुक्रवार को राजद की प्रदेश प्रवक्ता रितु जायसवाल शुक्रवार को जीएम रोड तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। राजद के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश खेड़िया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ वे पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के उद्देश्य से पहुंची थीं।
आमरण अनशन पर बैठीं रितु जायसवाल ने कहा कि वैसे तो मैं पीड़ित परिवार को मात्र सांत्वना देने के उद्देश्य से दरभंगा पहुंची थी, लेकिन पीड़िता निक्की झा व उसके परिवार की हालत देख हमने दोषियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलने तक

आमरण अनशन जारी रखने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार की जमीनी हकीकत उजागर हुई है। घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है उससे सरकार की रियलिटी धरातल पर आ गयी है।
उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सभी पार्टियों व आम लोगों से इंसाफ के मुद्दे पर एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिल जाता, इंसाफ की लड़ाई जारी रखें।

