Home Featured मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ एसएसपी ने किया भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान का एलान।
Featured - मुख्य - February 19, 2022

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ एसएसपी ने किया भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान का एलान।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा शहर में भूमाफियाओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब इन माफियाओं द्वारा बेखौफ होकर लोगों को जिंदा जलाने की प्रथा जैसे शुरू हो गयी है। गत 10 फरवरी के जीएम रोड की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद लोगों का आक्रोश उबाल पर दिख रहा है। हालांकि कांड के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है, पर चर्चा आम है कि नामजद शिव कुमार झा केवल प्यादा है। इनके संरक्षक बड़े रसूखदार हैं, जिनपर कारवाई की शक्ति जिलास्तर के पदाधिकारियों की नहीं दिखती।

फिर जिनपर कारवाई की शक्ति दिख सकती है, वैसे भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का एलान दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने किया है। शनिवार को जीएम रोड कांड के मुख्य नामजद आरोपी शिव कुमार झा की गिरफ्तारी के बाद आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी एसएसपी ने यह ऐलान किया।

Advertisement

उन्होंने कहा है कि ऐसे भूमाफियाओं की सूची तैयार की जाएगी जिनसे समाज के लोगों में डर है। इसके लिए सभी थानों की बैठक सोमवार को बुलायी गयी है। सभी थानाध्यक्षों को ऐसे भूमाफियाओं की सूची तैयार करके देने को कहा गया है। इनपर कड़ी नजर रखी जाएगी और इतिहास के बारे में पता लगाया जाएगा। सारी जानकारी जुटाने के बाद इनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा।

एसएसपी के एलान पर यदि पुलिस को आमजन का भरोसा पाना है तो निश्चित रूप बड़े बड़े माफियाओं एवं उनके संरक्षकों पर कारवाई की इच्छाशक्ति दिखानी होगी। वरना छोटी मोटी कार्रवाई एकबार फिर खानापूर्ति ही कहलाएगी।

Share