Home Featured मेधावी छात्रों केलिए निर्धनता को बाधा नहीं बनने देता ओमेगा टैलेंट सर्च एग्जाम।
Featured - मुख्य - February 21, 2022

मेधावी छात्रों केलिए निर्धनता को बाधा नहीं बनने देता ओमेगा टैलेंट सर्च एग्जाम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: पिछले कई वर्षों से दरभंगा सहित सम्पूर्ण उत्तर बिहार में अपनी धाक जमा चुके ओमेगा स्टडी सेंटर का व्यवसायिक दृष्टिकोण के साथ साथ समाजिक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत होते दिखा है। हाई स्कूल की कोचिंग की पढ़ाई हो या मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी, ओमेगा द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं केलिए छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें आगे की पढ़ाई में मदद की जाती है। यदि छात्र मेधावी हो तो ओमेगा द्वारा उनकी निर्धनता को बाधा नही बनने दिया जाता है।

छात्रवृति केलिए चयन हेतु संस्थान द्वारा ओमेगा टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को भी शहर के मिर्जापुर अवस्थित ओमेगा स्टडी सेंटर के परिसर में ओमेगा टैलेंट सर्च एग्जाम 2022 का आयोजन किया गया। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में कुल 1683 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका परिणाम 27 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

बताते चलें कि इस परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं को संस्थान के सभी प्रोग्राम जैसे टारगेट, फाउंडेशन एवं प्री फाउंडेशन में सौ प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्राप्तांक के आधार पर दिया जाता है। इसके अतिरिक्त सफल प्रतिभागियों को कई प्रकार के पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कारों में लैपटॉप, साइकल, घड़ी एवं अन्य कई प्रकार के पुरस्कार शामिल हैं।

संस्थान के डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर एवं एमडी सुमित कुमार चौबे ने ओमेगा पर अटूट विश्वास केलिए अभिभावकों का धन्यवाद देते हुए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Share