Home Featured दरभंगा में जंगलराज नहीं, बल्कि महा जंगलराज आ गया है: अशोक नायक।
Featured - मुख्य - February 26, 2022

दरभंगा में जंगलराज नहीं, बल्कि महा जंगलराज आ गया है: अशोक नायक।

दरभंगा: जिले में लगातार बढ़ते अपराध ने आमलोगों के दिल को खौफ से भर दिया है। भूमाफिया और अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं। भूमाफिया से पंगा लेने पर जिंदा जला दिया जाता है। ऐसा लग रहा है जैसे दरभंगा में जंगलराज नहीं, बल्कि महा जंगलराज आ गया है।

उपरोक्त बातें शनिवार को भाजपा नेता सह दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नायक ने कहीं। उन्होंने बढ़ते अपराध पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस की कार्यशैली पर भी गम्भीर सवाल उठाये हैं।

उन्होंने कहा कि करीब चार साल पूर्व भूमाफियाओं द्वारा लहेरियासराय टावर के निकट मनोज चौधरी को दिनदहाड़े जिंदा जला दिया गया था, जो दरभंगा के इतिहास में नृशंस हत्या थी। पर उसके सभी आरोपी

Advertisement

आज जमानत पर रिहा हैं। किसी को सजा नहीं हुई। गत 10 फरवरी को जीएम रोड कांड भूमाफियाओं द्वारा पिंकी झा एवं उसके गर्भस्थ शिशु तथा भाई संजय झा की जलाकर हत्या कर देने के मामले ने नृशंसता की हदें पार कर दीं। पूरे मामले में स्पष्ट रूप से पुलिस प्रशासन का संरक्षण अपराधियों को दिखा है।

श्री नायक ने कहा कि इसके अलावा बहेड़ी में हुए विपिन शर्मा हत्याकांड, पुरखोपट्टी में हुई दो युवतियों की हत्या, पत्रकार राकेश कुमार नीरज के घर मे आग लगाकर जलाने का प्रयास और आज हुए ऑटो चालक नन्दू कुमार उर्फ प्रिंस की गोली मारकर हत्या जैसे कांड प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।

श्री नायक ने नन्दू के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ साथ उनके परिजनों को 25 लाख का मुआवजा देने की मंग बिहार सरकार से की है।

Share