Home Featured लोजपा (रामविलास) की जिला कमिटी का हुआ विस्तार।
Featured - मुख्य - March 1, 2022

लोजपा (रामविलास) की जिला कमिटी का हुआ विस्तार।

दरभंगा: लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा ने पार्टी का विस्तार करते हुए पार्टी कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के कुछ कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी में स्थान दिया। घनश्यामपुर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कैलाश झा को जिला उपाध्यक्ष व उमेश कुमार पासवान को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेवारी सौंपी गई।

मीडिया प्रभारी रणधीर झा ने बताया कि शिव नारायण यादव को घनश्यामपुर का नया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। बाबू साहेब यादव को जिला महासचिव व मोहन पासवान को जिला सचिव का नया पदभार दिया गया है।

नगर अध्यक्ष विवेक भारती ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा का यह निर्णय पार्टी हित में है। जिला संगठन ने प्रदेश में एक नई शुरुआत की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नया बिहार और युवा बिहार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चिराग पासवान के कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

Share