Home Featured स्कोर्पियो की ठोकर से ऑटो चालक सहित दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर पथ को किया जाम।
Featured - मुख्य - March 2, 2022

स्कोर्पियो की ठोकर से ऑटो चालक सहित दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर पथ को किया जाम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा-समस्तीपुर एसएच-50 पर बुधवार की शाम विशनपुर थाना क्षेत्र के फातिमा फ्यूल्स के पास समस्तीपुर से आ रही एक अनियंत्रित स्कोर्पियो ने पीछे से ऑटो में जोरदार ठोकर मार दी। ऑटो मे सात लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वहां मौजूद लोगों ने उपचार के लिए डीएमसीएच पहुंचाया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने लगभग दो घंटे तक दरभंगा-समस्तीपुर पथ को जाम रखा। मृतकों की पहचान डीहलाही गांव के गणेशी राम की पत्नी 60 वर्षीय बुच्ची देवी और ऑटो चालक झमेली सहनी का पुत्र दिनेश सहनी(40 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मिडिल स्कूल डीलाही की शिक्षिका रेणु कुमारी, सीमा कुमारी, निर्मला कुमारी, बिभा कुमारी तथा डीहलाही निवासी नरेश पासवान के पुत्र धीरज पासवान के रूप में की गई है। निर्मला एवं विभा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेकिन रेणु और सीमा की हालत

Advertisement

चिंताजनक है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो की ठोकर से ऑटो अनियंत्रित होकर बीस फीट गहरे गड्ढे में पलट गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो जिस पेड़ से टकरायी उस पेड़ के छाल तक उड़ गए। मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।

मौके पर पहुंची विशन पुर थाना की पुलिस ने स्थानीय समाजसेवी लोगों के सहयोग से भीड़ को समझा-बुझाकर आवागमन बहाल कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

Share