Home Featured एमएलसी चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू, कुल 5108 मतदाता लेंगे भाग।
Featured - मुख्य - March 3, 2022

एमएलसी चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू, कुल 5108 मतदाता लेंगे भाग।

दरभंगा: गुरुवार को समाहरणालय अवस्थित अम्बेदकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में विधान परिषद के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्रों से बिहार विधान परिषद के सदस्यों का निर्वाचन, 2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा दो मार्च को प्रेस नोट निर्गत कर दिया गया है। इसके साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गया है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए नौ मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा नामांकन शुरू हो जाएगा। इसकी अंतिम तिथि 16 मार्च है। 17 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 21 मार्च को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। चार अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। सात अप्रैल को मतगणना होगी। 11 अप्रैल तक निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतदान बैलट पेपर से होगा। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन अधिकतम चार प्रतियों में दाखिल किया जा सकता है। अभ्यर्थी को राज्य की किसी विधानसभा का निर्वाचक होना चाहिए, प्रस्तावक को विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची का निर्वाचक होना चाहिए। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता होगी। नामांकन प्रकोष्ठ के सौ

Advertisement

मीटर की परिधि में अधिकतम दो वाहनों के प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों के साथ अधिकतम दो व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश करेंगे। इस निर्वाचन में व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। उन्होंने बताया कि दरभंगा जिले में 18 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जो सभी प्रखंड मुख्यालय में स्थित हैं। मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदान में 5,108 मतदाता भाग लेंगे। इनमें पंचायत प्रतिनिधि 5052, नगर निकाय (नगर निगम) के 40 पार्षद, दरभंगा जिले के सभी 10 विधायक, चार विधान पार्षद एवं दो सांसद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आ

योग, नई दिल्ली द्वारा निर्गत आदर्श आचार संहिता संबंधी निर्देशों का क्षेत्र अंतर्गत कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए स्टैंडिंग कमेटी का गठन होगा। संवाददाता सम्मेलन में उप निदेशक, जनसम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता व उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार भी थे।

Share