Home Featured यूक्रेन से लौटे छात्र ने की सरकार के प्रयासों की सराहना।
Featured - मुख्य - March 3, 2022

यूक्रेन से लौटे छात्र ने की सरकार के प्रयासों की सराहना।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मधुबनी जिले के लोहट निवासी प्रशांत राउत का पुत्र विनायक यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। वह गुरुवार को फ्लाईट संख्या एसजी 8495 से दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा। दरभंगा हवाई अड्डे पर जिला प्रशासन की ओर से उप निदेशक, जनसम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

विनायक ने सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी वायुसेना के विमान एवं बिहार सूचना भवन, नई दिल्ली से दरभंगा तक भेजवाने की प्रदत्त सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

श्री गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में विनायक को उसके घर तक भेजवाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध करायी। इसके लिए भी विनायक ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Share