Home Featured आदेशपाल के सेवानिवृत होने पर समारोहपूर्वक दी गयी विदाई।
Featured - मुख्य - March 4, 2022

आदेशपाल के सेवानिवृत होने पर समारोहपूर्वक दी गयी विदाई।

दरभंगा: शुक्रवार को बहादुरपुर प्रखंड के उघड़ा पंचायत के प्लस टू विदेह उच्च विद्यालय के आदेशपाल के सेवानिवृति पर उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आदेशपाल मोहम्मद हसनैन की लोगों ने सराहना की एवं उनके आगामी भविष्य की कामना की।

आदेशपाल मोहम्मद हसनैन के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी एवं मंच संचालन जुनैद अनवर ने किया।
आयोजित विदाई समारोह का आयोजन स्वागतगान एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिक सरिता कुमारी ने कहा कि विदाई या जुदाई शब्द बड़ा ही मार्मिक होता है। लेकिन परंपरा हर किसी को निभानी पड़ती है। सरकारी सेवा में

Advertisement

आने वालों की सेवानिवृत्ति एवं स्थानान्तरण अनिवार्य है। वहीं उघड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण जी झा ने कहा कि मोहमद हसनैन द्वारा विद्यालय में किए गए कार्य को गांव ही नहीं बल्कि इलाके भर के लोग कभी नहीं भूलेंगे, नौकरी लगने के बाद से रिटायर्ड होने तक मोहमद हसनैन के द्वारा अपने घर की तरह विद्यालय को अपने स्नेह और प्यार से जो सींचा है उसे उस एहसान का बदला हम ग्रामीण कभी नहीं चुका पाएंगे।
वहीं सरपंच प्रतिनिधी कृष्ण मोहन ने मोहम्मद हसनैन के मधुर स्वभाव, सरलता और कर्मठता की चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों के साथ इनका लगाव प्रभावित करता था। हमेशा छात्रों से घुल-मिलकर छात्रों के परेशानियों को दूर किया करते थे। वहीं शिक्षक अमरेंद्र चौधरी ने कहा कि विदाई के वक्त समारोह आयोजित कर सम्मान उन्हें अच्छे कर्म के लिए दिया जाता है। आज उपस्थित लोग जो रो रहे हैं उनके कर्मों को याद कर रो रहे हैं। । सबने सेवानिवृत्त आदेशपाल को उपहार भेंट कर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।
इस दौरान शिक्षक राकेश कुमार, रंजीत कुमार, राजेश यादव, भोगेंद्र राउत, शम्भू शाह, अमरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे

Share