Home Featured पैसे के लेन देन को लेकर हुई थी फायरिंग, दोनों पक्षों ने अलग अलग दर्ज करायी प्राथमिकी।
Featured - मुख्य - March 4, 2022

पैसे के लेन देन को लेकर हुई थी फायरिंग, दोनों पक्षों ने अलग अलग दर्ज करायी प्राथमिकी।

दरभंगा: अब दरभंगा में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से पहले किसी मे पुलिस का खौफ नहीं रहा। खासकर यदि वह पैसे और पहुंच वाला हो तो और भी निडर हो जाता है।

शहर के बेला गुमटी के निकट गुरुवार की रात्रि हुए मारपीट एवं फायरिंग की घटना में भी कुछ ऐसा मामला सामने आया है। हालांकि दोनों पक्षों से अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

प्राथमिकी विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नवटोलिया में मोटर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले हसन चौक निवासी हरिओम यादव ने विश्वविद्यालय थाने में दर्ज करायी है।

मोटर साइकिक मैकेनिक हरिओम कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में दरभंगा केशरी बस संचालक प्रवीण कुमार सिंह के पुत्र प्रतीक सिंह को आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि हरिओम के मोटर गैरेज पर बस संचालक के यहां की एक बाइक ठीक होने 15

Advertisement

दिन पूर्व आयी थी। उसी बाइक के पैसे के लेनदेन के क्रम में प्रतीक ने हरि ओम के साथ मारपीट की और मुंह में पिस्टल घुसा दी। इसके बाद धमकी देकर फायरिंग करते हुए चला गया। किसी तरह उसने जान बचायी।

वहीं दूसरी प्राथमिकी बस संचालक प्रवीण कुमार सिंह ने सदर थाने में दर्ज कराया है। इसमें रंगदारी की मांग, पैसा छीनने व फायरिंग करने को लेकर चार नामजद सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी ललित यादव, अंकित यादव, रोशन यादव व हरिओम यादव को आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि बस संचालक अपनी गाड़ी का हिसाब- किताब कर रहे थे इसी दौरान नामजद आरोपित कुछ लोगों के साथ उनके कार्यालय में घुसकर रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बस में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के आने पर सभी लोग भाग गये। जाने से पहले इन लोगों ने कई राउंड गोली चलाई।

बस संचालक के पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल से आत्मरक्षार्थ एक राउंड गोली चलाई।

हालांकि वाबजूद इसके, जांच में पहुंची पुलिस ने जांच केलिए प्रवीण सिंह की पिस्टल जप्त नहीं की। साथ ही पुलिस को केवल एक खोखा मिलने की बात सामने आ रही है।

Share