Home Featured दरभंगा जंक्शन पर लगायी गयी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन।
Featured - मुख्य - March 4, 2022

दरभंगा जंक्शन पर लगायी गयी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन।

 

दरभंगा: यात्रियों की सुविधा को बेहतर करने के उद्देश्य से रेल प्रबंधन की ओर से दरभंगा जंक्शन पर शुक्रवार को ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगायी गयी। इस ऑटोमैटिक मशीन से किसी भी तरह का टिकट या प्रिंट निकाला जा सकता है। जंक्शन पर स्थापित की गयी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट प्राप्त करने के लिए यात्रियों को वाणिज्य अधीक्षक से मिलकर एक स्मार्ट कार्ड बनाना पड़ेगा। इस स्मार्ट कार्ड को बनाने के लिए न्यूनतम शुल्क 70 रुपये रखा गया है। यह मशीन स्मार्ट कार्ड एवं यूपीआई से भी काम करता है। स्मार्ट कार्ड के लिए निर्धारित राशि 70 रुपए लगता है। इसमें से 50 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर रख लिया जाता है। उपभोक्ता को 21 रुपये का बैलेंस दिया जाता है। दोबारा रिचार्ज करने पर जितने का रिचार्ज कराएंगे उससे तीन परसेंट अधिक का बैलेंस मिलेगा। इससे आप टिकट बुक कर सकते हैं। उसी स्मार्ट कार्ड को सरेंडर करने पर ग्राहक को 30 रुपये काटकर वापस कर दिया जाता है। जिनके पास स्मार्ट कार्ड नहीं है उनके लिए यूपीआई पेमेंट करने का व्यवस्था इसमें मौजूद है। इसके लिए मशीन में लगे बारकोड को स्कैन कर सुविधा प्राप्त की जा सकती है। जो यात्री स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर लेंगे वह अपने स्मार्ट कार्ड को एटीएम के पास ले जाएंगे। उसमें स्मार्ट कार्ड के लिए जगह निर्धारित है। उसमें कार्ड को रखने पर सामने स्क्रीन पर विभिन्न ऑप्शन आएगा। आवश्यकतानुसार यात्री ऑप्शन को स्क्रीन टच करेंगे फिर उनका काम आगे बढ़ता जाएगा और उन्हें प्रिंट के रूप में टिकट की प्राप्ति हो सकेगी।

वरीय वाणिज्य अधीक्षक, दरभंगा मानिकचंद ने बताया कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कुल चार मशीनें लगाई गई हैं। इनमें से एक मशीन बुकिंग कार्यालय परिसर में एवं तीन पूछताछ काउंटर के समक्ष मेन

Advertisement

गेट संख्या एक पर लगायी गयी है। मोबाइल एप से भी बुक कराए गए टिकट का भी इस मशीन से प्रिंट टिकट प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रियायती टिकट इस मशीन से जारी नहीं हो सकता है। इसके लिए टिकट काउंटर से ही संपर्क करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की समस्या आने पर टिकट काउंटर से संपर्क कर उसका समाधान कर सकते हैं।

मौके पर एसबी उजाला सीटीआई यूपीएस धर्मेंद्र कुमार, एएमसी समस्तीपुर, मानिकचंद वरीय वाणिज्य अधीक्षक सीएस दरभंगा, रितेश कुमार भारती सीएस, प्रकाश कुमार झा, सुषमा कुमारी, प्रवर वाणिज्य लिपिक, तनवीर अहमद, बबलू कुमार थे।

Share