Home Featured थाना परिसर से चोरी हुए पिकअप को आखिरकार पुलिस ने कर लिया बरामद।
Featured - मुख्य - March 5, 2022

थाना परिसर से चोरी हुए पिकअप को आखिरकार पुलिस ने कर लिया बरामद।

दरभंगा: हाल ही में लहेरियासराय थाना परीसर से पिकअप चोरी के मामले ने दरभंगा पुलिस की किरकिरी करा दी थी। लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। पर पुलिस ने भी मीडिया में मामला आने के बाद इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया और आखिरकार पिकअप को बरामद कर लिया।

शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया गत 26-27 फरवरी की रात्रि मे लहेरियासराय थाना भवन के पीछे खड़ा कर रखी गई शराब मे जप्त बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के पिकअप की चोरी कर ली गई थी। अनुसंधान के क्रम मे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अध्ययन से पता चला कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चोरों द्वारा शुभंकरपुर नगर क्षेत्र के तरफ ले

Advertisement

जाया गया। कुछ चोरों की पहचान की गयी जिसमें से एक चोर नगर थानाक्षेत्र के शुभंकरपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र शंकर कुमार को भारी मात्रा मे शराब के साथ शुभंकरपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।

पूछताछ मे इन्होने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुये अपने अन्य सहयोगियों का नाम बताए जिसके आधार पर शुभंकरपुर निवासी दीपक पासवान के पुत्र अग्निदेव कुमार को गिरफ्तार किया गया।

इनकी निशानदेही पर चोरी किये गए पिकअप के बरामदगी हेतु मधुबनी जिला के हरलाखी मे छापेमारी किया गया और अंततः शनिवार को बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर चोरी किये गए पिकअप को बरामद कर लिया गया।

Share