Home Featured पूर्व विधायक की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी दलों के प्रतिनिधि।
Featured - मुख्य - March 5, 2022

पूर्व विधायक की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी दलों के प्रतिनिधि।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लहेरियासराय के इमामबारी स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को दिवंगत पूर्व विधायक सुल्तान अहमद केलिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नेता मुमताज आलम ने की जबकि मंच संचालन राजद नेता शत्रुघ्न प्रसाद यादव द्वारा किया गया।

मौके पर मौजूद बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने उनके साथ कई वर्षों तक

Advertisement

काम किया है। उनके नाम पर वीवी पाकर स्थित उनके घर के आगे से गुजरने वाली सड़क का नाम स्वर्गीय सुल्तान अहमद के नाम पर रखा जाए और हर साल उन्हें याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि एवं जयंती मनायी जाए।

नगर विधायक संजय सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि वे बोर्ड की बैठक के माध्यम से प्रस्ताव को पास कराकर बीवी पाकर वाली सड़क का नामकरण उनके नाम पर करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। नगर निगम बोर्ड की बैठक में इस विषय को रखा जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली अशरफ फातमी, जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी, पूर्व विधायक एवं राजद नेता अमरनाथ गामी, विधायक ललित यादव, पूर्व

Advertisement

विधायक डॉ फराज फातमी के अलावा गोपाल मंडल, नजीर अहमद, दीदार हुसैन चांद, डॉ कमरूल हसन, अशोक नायक आदि ने भी स्वर्गीय अहमद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व की चर्चा की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वाले मुख्य वक्ताओं में पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी, मेयर मुन्नी देवी, जदयू नेता श्याम किशोर प्रधान, राजद नेता गुलाम हुसैन चीना, पूर्व डिप्टी मेयर एसएम जावेद इकबाल, पूर्व जदयू नेता मुमताज आलम, काँग्रेस नेता राजा अंसारी, पूर्व राजद जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव, जदयू नेता सुशील कुमार कनोडिया, डॉ आरजू , मंजर आलम वाजवी, नजीर अहमद अंसारी, दिनेश गंगनानी, अजीत चौधरी, देवेंद्र झा आदि शामिल थे।

Share