
कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित हुए हायाघाट के थानाध्यक्ष।
दरभंगा: दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक प्रसाद ने हायाघाट थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता को कर्तव्यहीनता के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही हायाघाट में लगातार दो थानाध्यक्ष निलंबित किये जा चुके हैं।
जारी आदेश के सम्बंध में एसएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष हायाघाट थाना कांड संख्या 140/21 के अनुसंधानकर्ता भी थे, परंतु उन्होंने
निर्धारित समय पर आरोपित के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल नहीं किया। इसका फायदा आरोपित को मिल गया और न्यायालय ने उसे जमानत दे दी। इसी कारण थानाध्यक्ष को थानेदारी गंवानी पड़ी।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय थाने के लगातार दो थानाध्यक्ष निलंबित हो चुके हैं। इसके पूर्व निवर्तमान थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी को भी निलंबित कर दिया गया था

