Home Featured लूट की योजना बनाते पिस्टल सहित तीन गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - March 6, 2022

लूट की योजना बनाते पिस्टल सहित तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: कभी कभार पुलिस अपराध होने से पहले से अपराधी तक पहुंच जाती है और अपराध की घटना को रोकने का दावा भी करती है। कुछ ऐसा दावा रविवार को एकबार पुनः दरभंगा पुलिस द्वारा किया गया है। इस दावे की पुष्टि खुद दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने भरवाड़ा बाजार स्थित आभूषण व अन्य प्रतिष्ठानों में डकैती की साजिश रच रहे तीन बदमाशों को देसी पिस्तौल व दो बाइक के साथ स्थानीय पूर्व सरपंच अवधेश साह के किराए के मकान से गिरफ्तार किया है। दरअसल, गत चार मार्च की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रसाद ने सिंहवाड़ा थाने व तकनीकी शाखा में तैनात

Advertisement

पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर सूचना दी कि भरवाड़ा बाजार में संदिग्ध युवक अपराध के लिए जमा हैं। सूचना के सत्यापन को लेकर स्थानीय पुलिस व टेक्निकल टीम ने अवधेश साह के यहां छापेमारी की तो एक कमरे के अंदर से तीन युवकों को दबोचा गया। तीनों की पहचान मुजफ्फरपुर के कटरा थाने के जजुआर निवासी मोहम्मद नौशाद, दरभंगा के कमतौल थाने के रतनपुर निवासी मनोहर कुमार व सिंहवाड़ा थाने के लालपुर निवासी सत्यम कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। तलाशी में नौशाद के पास से एक देसी पिस्तौल व मोबाइल, सत्यम के पास से सौ ग्राम चांदी का बुरादा बरामद किया गया। मनोहर के पास 303 बोर के दो कारतूस व एक मोबाइल जब्त किए गए।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम उन तीनों के अतिरिक्त सीतामढी नानपुर थाने के बुधनगरा निवासी चंदन कुमार साह व राजू ने मिलकर भरवाड़ा बाजार स्थित सोना चांदी की दुकान लूटने की साजिश की थी, लेकिन पुलिस गश्त व वाहन चेकिग के भय से लूट का कार्य स्थगित कर दिया। अपराधी नौशाद पुलिस से बचने को पूर्व सरपंच अवधेश साह के किराए के मकान में छिपकर दूसरे दिन घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इसी बीच पुलिस व टेक्निकल टीम के हत्थे चढ़ गए। बरामद चांदी के संबंध में सत्यम ने बताया कि दो दिन पहले

Advertisement

मुजफ्फरपुर के कटरा थाने के कटाई बाजार में एक स्वर्ण व्यवसायी को दुकान बंद कर घर जाने के दौरान पिस्तौल से भयभीत कर झोला छीन लिया था, जिसमें रखे 500 ग्राम चांदी में चार सौ ग्राम को बेच दिया। शेष 100 ग्राम चांदी चेन बनाने के लिए पास में रख लिया था। वहीं कुछ दिन पहले मुजफ्फरपुर के कटरा के पहसौल बाजार से सोना चांदी के दुकानदार पर पिस्तौल से फायरिंग कर व्यवसायी को लूटने का असफल प्रयास किया था।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बदमाशों के पास से दो बाइक, हथियार, दो जिदा कारतूस, दो मोबाइल, चांदी 100 ग्राम बरामद कर अनुसंधान तेज कर दिया है। इधर पूर्व सरपंच अवधेश साह के घर पर अपराधी के रहने की जांच की जा रही है।

Share