
एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन पंचायत वार्ड सदस्य संघ के जिला कमिटी की हुई बैठक।
दरभंगा: स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में सबसे बड़ी संख्या में मतदाता वार्ड सदस्य हैं और इसी के मद्देनजर इस चुनाव में लगातात पांच वर्षों से वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष रहे राजीव कुमार मणि ने भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और लगातार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार को दरभंगा जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ की एकदिवसीय कार्यकारणी कमेटी की बैठक संघ के प्रधान कार्यालय बहादुरपुर खाजासराय सराय रेलवे गुमती के निकट आयोजित की गई। बैठकर की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार मणी ने की।
बैठक में वार्ड सदस्यों के अधिकार एवं कार्य शक्ति में हो रहे लगातार कटौती एवं आगामी स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में पंचायत वार्ड

सदस्य संघ दरभंगा के द्वारा घोषित प्रत्याशी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणी के चुनाव संचालन हेतु समिति का गठन किया गया।
इस सम्बंध में जानकारी देते राजीव मणि ने बताया कि आज की बैठक में 16 प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवं दर्जनों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अपने प्रखंड से दो दो सदस्य को जिला संचालन समिति के सदस्य बनाया गया है।
राजीव मणि ने कहा कि आज समय आ गया है जब वार्ड सदस्यों को अपनी शक्ति दिखाना है। अगर हम पिछले गलतियों से कुछ सीखले तो आने वाले सभी समस्याओं का हल हम निकलेंगे और वार्ड सदस्यों को हीन भावना से देखने वाले को हम करारा जवाब दे पाएंगे।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए आले हसन भाई ने कहा कि 11 मार्च को राजीव कुमार मणी MLC निर्दलीय नामांकन करेंगे जो कि

ऐतिहासिक होगा। लक्ष्मण पासवान ने कहा कि वार्ड सदस्यों की चुनाव लड़ने की सोच ही हमारे प्रत्याशी को सभी से आगे कर दिया है।
वहीं सभा को कौशल कुमार, मयशंकर सिंह, कमलेश कुमार सहनी राजकिशोर साह साहिल अब्बासी, रविकुमार, सागर झा, राज कुमार कुंवर, महिन्द्र महतो, कलीया देवी सहित अन्य साथी ने भी संबोधित किया।

