Home Featured एनएच किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी का हुआ खुलासा, कार एवं उपकरण जब्त।
Featured - मुख्य - March 6, 2022

एनएच किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी का हुआ खुलासा, कार एवं उपकरण जब्त।

दरभंगा: सड़क पर खड़े वाहनों से डीजल की चोरी करने की लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। ये गिरोह एनएच किनारे खड़े वाहनों को ज्यादातर निशाना बनाते हैं।

रविवार को दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्चपथ पर सिमरी में खड़े ट्रकों से डीजल की चोरी करने का खुलासा हुआ है। चोर तो पुलिस को देखते ही भाग गया, लेकिन भागने के दौरान तेल निकालने के उपकरण एवं इनोवा कार वहीं छूट गई। उसे सिमरी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

दरअसल, एनएच पर खड़े ट्रक से डीजल की चोरी करने वाला यह गिरोह इनोवा कार से ही चोरी को अंजाम देता रहा है। इसी क्रम में

Advertisement

सिमरी थाने की पुलिस ने बिठौली चौक पर कन्टेनर से रात में डीजल चोरी के आरोप में एक इनोवा कार को जप्त किया है। इस दौरान इनोवा पर सवार लोग भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से डीजल की चोरी की जा रही है। पुलिस रात्रि गश्ती के दौरान एनएच किनारे खड़े ट्रक एवं कंटेनर को देखते ही जा रही थी। पुलिस की गाड़ी को आता देख डीजल की चोरी कर रहे चोर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनोवा कार, डीजल रखने वाला गैलन व पाइप ऐंगिल बरामद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी एनएच किनारे खड़े ट्रक का चक्का, टायर आदि गायब होता रहा है। पुलिस ने डीजल चोरी करने वालों की तहकीकात की जा रही है।

Share