
महायज्ञ के आयोजन को लेकर यज्ञ कमेटी ने की बैठक।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के उघड़ा पंचायत के गायत्री चौक पर नव निर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 12 मई से 20 मई तक आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तैयारी को लेकर उग्रनाथ महादेव मंदिर उघड़ा के प्रांगण में यज्ञ कमेटी की बैठक हुई।
बैठक में महायज्ञ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर को लेकर कार्य योजना बनाई गई। महायज्ञ के मुख्य यजमान नरेश झा के अध्यक्षता में हुई बैठक में आसपास के कई गांवों के लोग सम्मलित होकर अपने सुझाव दिए। सभी लोगों ने शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार हनुमान जी के सार्वजनिक मंदिर के जीर्णोधार होने पर प्रसन्नता जताई।

महायज्ञ के मुख्य यजमान नरेश झा ने बताया की बारह मई से यज्ञ की शुरुआत कलश शोभा यात्रा के साथ की जाएगी एवं बीस मई तक लगातार कथावाचक छोटे मुरारी बापू एवं बाल व्यास श्रवण दास जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।
आगे श्री झा ने बताया कि इस दौरान साधु संतो एवं आगंतुकों के लिए भंडारा का आयोजन लगातार जारी रहेगा।

वहीं महायज्ञ के अंतिम दिन मिथिलांचल के सुप्रसिद्ध गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रेम चंद्र झा को नवाह प्रयाण की जिम्मेदारी एवं हरिचंद्र झा और ओम प्रकाश झा को कलश शोभा यात्रा सहित मंच संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस दौरान उघड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण जी झा, उप मुखिया दिवाकर झा, सरपंच प्रतिनिधि कृष्णमोहन झा, उदय चंद्र झा, अशोक झा, भरत महापात्र,पंकज झा आदि उपस्थित होकर अपने सुझाव दिए।

