Home Featured अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित।
Featured - मुख्य - March 8, 2022

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के बसतपुर पंचायत के मदनपुर स्थित कार्यालय परिसर में मंगलवार को कमल फेडरेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में धूमधाम से फेडरेशन के अध्यक्ष संगीता देवी की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन बोर्ड मेंबर रिंकू देवी ने की।

Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि स्त्री को सृजन की शक्ति मानते हुए पूरे विश्व में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य है नारी को समाज की कुरीतियों से बाहर निकाल कर उन्हें विकसित होने का अवसर प्रदान करना हैं।

वहीं फेडरेशन के एफडी जितेंद्र कुमार ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है।

एसी सरोज कुमार ने कहा कि यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। लेकिन यह भी कटु सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता, भेदभाव झेलना पड़ता है। कन्या भ्रूण हत्या के मामले आज भी आते हैं। महिला के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हमारा यह कत्तर्व्य है हम महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर बनाने को लेकर प्रयासरत रहने का संकल्प लें।

वहीं सीसी शम्भू कुमार ने कहा कि जहां स्त्रियों का सम्मान होता है वहां देवता रमण करते हैं, वैसे तो नारी को विश्वभर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है किंतु भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में देखें तो स्त्री का विशेष स्थान सदियों से रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की यह सफलता निश्चित ही संतोष प्रदान करती है। ऐसे में यह भी आवश्यक है कि सुदृढ़ समाज और राष्ट्र के हित में महिला, पुरुष के मध्य प्रतिद्वंद्विता स्थापित नहीं की जाए वरन सहयोगात्मक संबंध बढ़ाए जाएं। शिक्षित एवं संपन्न महिलाओं को चाहिए कि वे पिछड़ी महिलाओं के लिए जो भी कर सकती हैं करें। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की दशा सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है क्योंकि महिलाओं की समस्याएं महिलाएं ही भलीभांति समझती हैं इसलिए शिक्षित एवं संपन्न महिलाएं इस दिशा में विशेष योगदान दे सकती हैं। निश्चित ही इस संदर्भ में पुरुषों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा।

Advertisement

वहीं फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान रिंकू देवी, रीता देवी, सुमित्रा देवी, ममता देवी, शशिरंजन कुमार, राजू सिंह, कुमार अमृतेश, हीरा सिंह, सुधीर पासवान आदि मौजूद थे।

Share