Home Featured दरभंगा पुलिस की अनूठी पहल, महिला दिवस पर लगाया गया विशेष जनता दरबार।
Featured - मुख्य - March 8, 2022

दरभंगा पुलिस की अनूठी पहल, महिला दिवस पर लगाया गया विशेष जनता दरबार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दरभंगा पुलिस की अनूठी पहल देखने को मिली। दरभंगा के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद द्वारा महिला फरियादियों केलिए विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने फरियादियों की फरियाद को गौर से सुना और केस के अनुसार ऑन स्पॉट समाधान का प्रयास किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी एसएसपी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के मामले में बिहार अन्य राज्यों केलिए भी उदाहरण

Advertisement

प्रस्तुत कर रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनके अधिकारों की रक्षा केलिए कई कदम उठाये गए हैं। इसी कड़ी में आज के जनता दरबार में कई महिलाएं पहुंची हैं। उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु प्रयास किया गया है।

प्रभारी एसएसपी ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

Share