Home Featured कोविड-19 टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।
Featured - मुख्य - March 8, 2022

कोविड-19 टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।

दरभंगा: मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के टाउन हॉल में जश्न ए टीका कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कोविड-19 टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एक-एक एएनएम को प्रशस्ति पत्र और एक-एक शील्ड दिया गया। टीकाकरण में उत्कृष्ट आच्छादन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Advertisement

सिंहवाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हायाघाट एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घनश्यामपुर को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड दिया गया। अच्छे मैनेजमेंट के लिए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक बहेड़ी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सदर, स्वास्थ्य प्रबंधक कुशेश्वरस्थान को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्र, एसीएमओ डॉ. सुधांशु शेखर झा, डीएमओ डॉ. जेपी महतो, डीसीओ डॉ. सत्येन्द्र कुमार मिश्रा ने किया।

Share