Home Featured जिले के विभिन्न स्कूलों के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने देखा विधानसभा की कार्यवाही।
Featured - मुख्य - March 8, 2022

जिले के विभिन्न स्कूलों के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने देखा विधानसभा की कार्यवाही।

दरभंगा: मंगलवार को जिले के विभिन्न स्कूलों के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं व 18 शिक्षकों ने दरभंगा की जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी के नेतृत्व में मंगलवार को दरभंगा से पटना पहुंचकर वहां विधानसभा की कार्यवाही को देखा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीईओ विभा कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए रखे जाते हैं। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की जिज्ञासा शांत होती है। किताबी रूप में इन बातों को पढ़ने के साथ-साथ जब ये बच्चे इस कार्यवाही को देखते हैं तो प्रजातंत्र के वास्तविक रूप को लेकर इनकी प्रसन्नता और भी बढ़ जाती है। प्रजातंत्र के प्रति उनके मन में बेहतर

Advertisement

भावना उत्पन्न होती है। विधानसभा की कार्यवाही देखने गई टीम में बिहार शिक्षा परियोजना के ज्ञान प्रकाश, शिक्षकों में हीरा कुमार झा, राघवेंद्र कुमार, भारती रंजन, विकास कुमार झा, महेश कुमार सहित तीन स्कूलों के 40 से अधिक छात्र थे।

वहीं कार्यवाही देखने के बाद विधानसभा भवन के सामने छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, नगर विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, ग्रामीण विधायक ललित कुमार यादव, अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव, गौड़ाबौराम विधायक स्वर्णा सिंह, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा व डीईओ विभा कुमारी के साथ ग्रुप में तस्वीर खिंचायी।

Share